Rajasthan Bypolls Live Update: 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान
Rajasthan election bypolls: राजस्थान में आज उदयपुर की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावाद विधानसभा सीट के उपचुनाव (Vallabhnagar and Dhariyavad assembly Bypolls) के लिये वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है. यह शाम को 6 बजे तक चलेगा. इन दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है. ये उपचुनाव दोनों पार्टियों के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बने हुये हैं. इन उपचुनावों पर प्रदेश के सभी लोगों की निगाहें टिकी हैं.
कोई टिप्पणी नहीं