Rajasthan Police Bharti 2021 : कांस्टेबल पदों पर 4000 से अधिक वैकेंसी, 10वीं, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Rajasthan Police Bharti 2021 : राजस्थान पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है. राजस्थान पुलिस ने सिपाही (Constable) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर में शुरू होगी. राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए 18 से 31 वर्ष आयु तक के युवक आवेदन कर सकेंगे. इसमें सिपाही जीडी, ड्राइवर और बैंड के पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमाा भिन्न-भिन्न है. इसके बारे में डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकशन देखना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं