Diwali 2021: धनतेरस से भाईदूज तक दिवाली के ये पांच दिन इस तरह होते हैं सेलिब्रेट
Diwali 2021: दिवाली (Diwali) हिंदुओं का महापर्व माना जाता है. ऐसा इस वजह से है क्योंकि ये त्यौहार पांच दिन तक चलता है. इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. इस साल 2 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी. इसके अगले दिन नरक चतुर्दशी और 4 नवंबर को दिवाली महापर्व मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाएगी. दिवाली के अगले दिन 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 6 नवंबर को भाई दूज सेलिब्रेट की जाएगी. दिवाली के पांच दिन चलने वाले इस त्यौहार में हर दिन ईश्वर के अलग रूप की आराधना की जाती है. साथ ही हर दिन से जुड़ी एक अलग पौराणिक कहानी और अलग परंपरा है. इसी परंपरा के तहत इन 5 दिनों में इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है. यह त्यौहार हमारे जीवन में अंधकार को मिटाकर प्रकाश लाने का संदेश देता है.
कोई टिप्पणी नहीं