भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने किया ध्वजारोहण

स्वाधीनता दिवस के मौके पर बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भाजपा मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत भाजपा के पदाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद देश आजाद हुआ है और देश पर प्राण न्यौछावर करने वालों को और देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को मैं नमन करता हूं.

कोई टिप्पणी नहीं