JNVU प्रदर्शनी विवाद गरमाया! केंद्रीय मंत्री शेखावत का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी और गहलोत से मांगा जवाब
Jai Narayan Vyas University Jodhpur Protest: जोधपुर में आयोजित “भारत की विश्व विरासत राजस्थान” प्रदर्शनी में कथित तोड़फोड़ और विरोध के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा बाधित किए जाने की खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस घटना को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और जौहर परंपरा का अपमान बताया है. उन्होंने कांग्रेस पर संस्कृति विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और अशोक गहलोत से इस मामले पर स्पष्ट रुख की मांग की है.
कोई टिप्पणी नहीं