राजस्थान का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ ने मचाई हलचल, जयपुर-भरतपुर में तेज हवाओं का कहर, 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे गर्मी से राहत मिली. शनिवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे और पारा 2-4°C गिर गया. शेखावाटी अंचल में अधिकतम तापमान 35°C से नीचे दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी और गंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 18-20 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. अगले एक सप्ताह में तापमान 40°C से नीचे और हीटवेव से राहत मिलने का अनुमान है.
कोई टिप्पणी नहीं