उदयपुर में इंटरनेशनल सुपर ब्राण्ड होटल की एंट्री, खुलेगा गोल्डन थीम वाला शाही लग्जरी रिसॉर्ट

Best Hotels In Udaipur : उदयपुर में डोल्से होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की गोल्डन थीम वाली लग्जरी प्रॉपर्टी खुलने जा रही है, जिससे शहर की रॉयल छवि और पर्यटन उद्योग को नया बूस्ट मिलेगा. डोल्से ब्रांड की सबसे बड़ी खासियत इसकी लग्जरी प्रेजेंटेशन और अनोखी इंटीरियर थीम मानी जाती है. होटल की डिजाइनिंग में गोल्डन कॉन्सेप्ट को प्रमुखता दी जाती है. बाथरूम में सोने की फिनिश वाले नल और वॉश बेसिन लगाए जाते हैं. मेहमानों को सोने और चांदी की प्लेटों में भोजन परोसा जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं