Gold Silver Price Rajasthan: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹3000 महंगी, सोने ने भी लगाई छलांग
Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को फिर तेजी देखने को मिली. चांदी के दाम करीब ₹3000 बढ़कर ₹2,58,800 प्रति किलो हो गए, जबकि सोना ₹1400 महंगा होकर ₹1,55,850 पर पहुंच गया. बढ़ती कीमतों से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है और बाजार में खरीदारी कम नजर आ रही है. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर सहित प्रमुख शहरों में भी दाम ऊंचे रहे. 3 प्रतिशत जीएसटी जुड़ने से असल खरीद और महंगी पड़ रही है. व्यापारी कीमतों में और बदलाव की संभावना जता रहे हैं.
कोई टिप्पणी नहीं