राजस्थान का मौसम: राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी, जयपुर, कोटा और जोधपुर में तेज धूप, जानें अगले 3 दिन के मौसम का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर कम होने लगा है और तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है. गुरुवार को जयपुर सहित कई शहरों में बादल छाए रहने से रात की ठंड कम रही. दिन में तापमान 25-31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ. चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में 31.4 डिग्री सर्वाधिक रहा, जबकि सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम 5.9 डिग्री दर्ज की गई. मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. अगले तीन दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री वृद्धि हो सकती है और रातों की ठंड में ज्यादा बदलाव नहीं रहेगा. राज्य में आर्द्रता 25-50 प्रतिशत रही.
कोई टिप्पणी नहीं