Gold Silver Price Rajasthsn: सोना-चांदी की रफ्तार तेज, राजस्थान में एक ही दिन में रिकॉर्ड उछाल, जानें जयपुर-उदयपुर का लेटेस्ट रेट

Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया. चांदी के भाव में करीब 2600 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोना 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया. ताजा भाव के अनुसार शुद्ध चांदी 2,68,600 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,42,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. महज 24 घंटे में आई इस तेजी से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ा है.

कोई टिप्पणी नहीं