रातों-रात करोड़पति बना कारीगर! जिस दुकान में करता था काम, वहीं से उड़ाया करोड़ों का सोना
Gold Theft Case From Shop In Kota : कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट में कारीगर इमरान मलिक ने कपिल सोनी की दुकान से 761 ग्राम सोना चुराया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 25 लाख है. महावीर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है. कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट में स्थित व्यापारी कपिल सोनी की दुकान से यह सनसनीखेज चोरी सामने आई है. व्यापारी कपिल सोनी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर इमरान मलिक को काम पर रखा था. इमरान मलिक कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं