दूध, केसर और खोए से बनती है यह मिठाई, घर पर ऐसे बनाएं, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Khir Mohan Sweet Recipe: राजस्थान की पारंपरिक मिठाइयों में खीरमोहन का नाम सबसे ऊपर आता है. दीपावली पर यह मिठाई हर घर की शान बन जाती है. दूध, खोया, केसर और इलायची से बनने वाली यह डेज़र्ट रसगुल्ले जैसी दिखती है, लेकिन स्वाद में कहीं ज्यादा गाढ़ी और रिच होती है. पूर्वी राजस्थान में इसकी मांग दिवाली के दौरान कई गुना बढ़ जाती है. घर पर इसे बनाना आसान है, बस दूध को फाड़कर छैना तैयार करें और मीठी चाशनी में पकाएं. इसकी खुशबू और स्वाद त्योहार की मिठास को दोगुना कर देते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं