दिन में तपिश, रात में ठंडक! दिवाली पर सामान्य रह सकता है राजस्थान का मौसम
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अक्टूबर के मध्य से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि रातें हल्की ठंडी होने लगी है. बाड़मेर में सबसे अधिक 37.6°C और सीकर में सबसे कम 14°C दर्ज किया गया. दिवाली के दौरान प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहेगा, किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली के बाद कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे जा सकता है. वहीं, पटाखों के धुएं से वायु गुणवत्ता (AQI) 160 तक पहुंच चुकी है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है.
कोई टिप्पणी नहीं