छात्र की जगह REET परीक्षा में बैठने वाला था Teacher, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस ने एक अध्यपक को गिरफ्तार किया है. आरोपी अध्यापक एक छात्र की जगह खुद ही परीक्षा में बैठा था. पुलिस को मुखबिरों से इसकी जानकारी मिली थी. इसके बाद आरोपी अध्यपक को दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि आईदान राम पुत्र खेमाराम जाट निवासी अंगनवा चितलवाना वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालीपा में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर तैनात है. आईदानराम साल 2013 में नकल व फर्जीवाड़े में डूंगरपुर में जेल जा चुका है. पुलिस ने आईदानराम को गिरफ्तार कर लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं