25 हजार रुपए की लालच में दोस्त की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी फुटेज से वारदात का पर्दाफाश
राजस्थान के जयपुर में एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि 25 हजार रुपए के लालच में दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी थी. इसके बाद जुर्म छिपाने के लिए साजिश भी की. जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में बीते 19 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया गया था. शव को बरामद कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चंद घंटों में हत्या का राज खोला.
कोई टिप्पणी नहीं