कन्हैयालाल मर्डर केस: BJP राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को मिली धमकी, कहा-अगला नंबर तेरा

राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को मिली जान से मारने की धमकी: उदयपुर में क्रूरतापूर्वक हत्या के शिकार हुये कन्हैयालाल (Kanhaiyalal Murder Case) के परिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा करने वाले बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) को जान से मारने की धमकी का पत्र मिला है. मीणा को यह पत्र उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिला है. मीणा ने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.

कोई टिप्पणी नहीं