गर्लफ्रेंड का गिरवी रखा लैपटॉप छुड़ाने के लिए प्रेमी ने 3 लोगों को लूटा, पुलिस के उड़े होश

कोटा में सिरफिरे प्रेमी की आपराधिक हरकत: कोटा में अपनी प्रेमिका (Girlfriend) के गिरवी पड़े लैपटॉप को छुड़वाने के लिये एक प्रेमी सभी हदें पार कर गया. उसने रुपयों का इंतजाम करने के लिये अपने दोस्त के साथ मिलकर कुछ ही घंटों के भीतर चाकू की नोक पर एक के बाद एक लूट (Loot) की तीन वारदातों को अंजाम दे डाला. लूट की वारदातों से सकते में आई पुलिस ने शहर में 22 स्थानों पर नाकाबंदी करवाकर आरोपियों को धरदबोचा. पढ़ें कैसे हुआ ये सब.

कोई टिप्पणी नहीं