Rajasthan: वन विभाग में जूतम पैजार, तबादले के बाद कर्मचारी को 3 वन रक्षकों ने जमकर पीटा

Dholpur latest news: धौलपुर के उप वन संरक्षक के ऑफिस में तीन वन रक्षकों ने एक कर्मचारी की जमकर धुनाई कर डाली. मारपीट का शिकार हुआ कर्मचारी तबादले के बाद कार्यालय के साथी को रिकॉर्ड संभलवाने गया था. उसी दौरान तीन वन रक्षकों ने उसे पीट डाला. इससे वहां अफरातफरी मच गई. पीड़ित ने इस संबंध में तीन कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है.

कोई टिप्पणी नहीं