Rajasthan: जालोर किले में लगाई धारा-144, बिना पहचान-पत्र के अब पर्यटकों को नहीं मिलेगी 'एंट्री'

Jalore Latest News: राजस्थान के प्रसिद्ध जालोर किले में आगामी आदेशों तक धारा-144 लगा दी गई है. जिला प्रशासन ने धारा-144 हाल ही में किला परिसर में स्थित मजारों से की गई छेड़छाड़ की घटना के बाद लगाई है. इसके बाद अब किले में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक पर्यटकों और आमजन के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है. किले में एक साथ पांच या उससे अधिक लोग एकत्र नहीं हो पायेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं