महात्मा ज्योतिबा फुले के निर्वाण दिवस के अवसर पर हुई GK प्रतियोगिता

करौली जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले के 129 वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवस पूर्व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई. संस्था के निदेशक प्रेमसिह माली ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले का 129 वां निर्वाण दिवस 28 नवम्बर की सुबह विद्यालय परिसर में मनाया जाएगा. निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें बड़े उत्साह के साथ 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस दौरान संस्थान के संरक्षक सेवानिवृत प्रधानाचार्य राधेश्याम गुप्ता, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल माली, रविकांत चतुर्वेदी, मनीषा, ध्रुवसिंह, जूही, अखलेश, संतराज, शाहीन परवीन सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं