तारानगर के एमजेडी कॉलेज में 103 युवाओं ने किया रक्तदान

तारानगर स्थित राजकीय मां जालपा देवी (एमजेडी ) कॉलेज के ऑडिटोरियम में एनसीसी व एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया. जिसमें दुर्लभजी अस्पताल, जयपुर से आई विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह का कार्य किया. इस शिविर में 103 युवाओं ने रक्तदान किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यवती ने की. मुख्य अतिथि 2 राजस्था बटालियन एनसीसी चूरू के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुरेंद्रसिंह यादव थे. एनसीसी प्रभारी ले. रणजीत सिंह बुडानिया ने कहा कि एक यूनिट रक्त से मुसीबत में फंसे तीन लोगों को जीवनदान दिया जा सकता है. इसलिए युवाओं को सामाजिक सरोकार को निभाते हुए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. (रिपोर्ट- मनोज शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं