राजस्थान का मौसम: अरब सागर में एंटी साइक्लोन का असर, मार्च की शुरूआत में ही राजस्थान में तेज हुई गर्मी
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के कारण राज्य में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है. बाड़मेर में 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज हुआ. दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है.
कोई टिप्पणी नहीं