दिन में सन्नाटा, रात में रहती है रौनक! रमजान के महीने में एकदम से बदल जाता है शहर का टाइमटेबल
Ramadan Month In Barmer : बाड़मेर में रमजान के दिनों में शहर का माहौल बिल्कुल अलग नजर आता है. तड़के सहरी के समय घरों में चहल-पहल शुरू हो जाती है. लोग जल्दी उठकर सहरी करते हैं और फज्र की नमाज़ अदा करने के बाद दिन की शुरुआत होती है. रोज़ा रखने की वजह से कई लोग दिन में आराम करते हैं जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा और धीमी रफ्तार देखने को मिलती है.
कोई टिप्पणी नहीं