Agriculture Tips: किसानों के लिए जरूरी अलर्ट! सूखे मौसम में रबी फसल बचाने के ये उपाय नहीं अपनाए तो होगा नुकसान

Agriculture Tips: शुष्क मौसम में रबी फसलों की सही सिंचाई और कीट-रोग प्रबंधन बेहद जरूरी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं और सरसों जैसी फसलों में नमी संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. जरूरत के अनुसार हल्की लेकिन समय पर सिंचाई करें, ताकि जड़ों को पर्याप्त पानी मिल सके. साथ ही फसलों में कीट और फंगल रोगों की नियमित निगरानी करें. आवश्यकता पड़ने पर अनुशंसित कीटनाशक का प्रयोग करें. संतुलित उर्वरक और खेत की सफाई से उत्पादन में वृद्धि संभव है. सही देखभाल से किसान बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं