राजस्थान का मौसम: चैत्र में ही बैसाख जैसी गर्मी! राजस्थान में पारा 40°C पार, इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में चैत्र महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने बैसाख जैसा रूप ले लिया है. होली के बाद से राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है और कई जगहों पर पारा 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. बाड़मेर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

कोई टिप्पणी नहीं