राजस्थान का मौसम: राजस्थान @38°C, मार्च में ही जून जैसी तपिश, अगले हफ्ते और चढ़ सकता है पारा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जबकि बाड़मेर 38.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. जोधपुर, जैसलमेर और पश्चिमी इलाकों में तेज धूप और हल्की गर्म हवा ने हालात और कठोर बना दिए हैं. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की चेतावनी दी है. न्यूनतम तापमान भी कई शहरों में बढ़ने से रात में राहत नहीं मिल रही है. लोगों को खास परेशानी.

कोई टिप्पणी नहीं