राजस्थान का मौसम: राजस्थान में गर्मी का प्रचंड वार, मार्च की शुरुआत में ही 38.8 डिग्री पार, कई शहरों में पारा 35 के ऊपर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया. बाड़मेर 38.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि कई शहरों में पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार और सड़कों पर आवाजाही कम दिखी. मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं