राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती-2024 के इंटरव्यू की नई तारीखें घोषित, 16 से 25 मार्च के बीच होगा फैसला
Rajasthan Administrative Service Recruitment 2024 Interviews : राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती-2024 के साक्षात्कार का आठवां चरण 16 से 25 मार्च 2026 तक होगा. उम्मीदवारों को सभी प्रमाण-पत्रों की दो प्रतियों के साथ मूल दस्तावेज लाने होंगे. दरअसल, आरपीएससी की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के साक्षात्कार कार्यक्रम का अगला शेड्यूल जारी किया गया है. इस शेड्यूल के मुताबिक अब आठवें चरण के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं