Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 'अर्ली गर्मी' ने छुड़ाए पसीने! 3 मार्च से 40 डिग्री छूने को बेताब पारा, जानिए अपने शहर का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस साल गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है, जिससे फरवरी के अंत में ही पारा 36 डिग्री के पार पहुँच गया है. बाड़मेर 36.5 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि अलवर और फतेहपुर में रातें अभी भी 10 डिग्री के पास ठंडी बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 मार्च से तापमान में 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के करीब जा सकता है. अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और शुष्क गर्मी बढ़ने की संभावना है.
कोई टिप्पणी नहीं