Jaipur Airport पर नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक! टर्मिनल 2 पर महिला पैसेंजर पर हमला, हालत गंभीर
Jaipur Airport News: राजधानी स्थित जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 2 पर आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना में एक महिला पैसेंजर पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि महिला फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं, तभी अचानक कुत्ता उन पर झपट पड़ा. आसपास मौजूद लोगों और स्टाफ ने किसी तरह उन्हें बचाया. घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
कोई टिप्पणी नहीं