Indian Railway : एक टिकट, कई तीर्थ और 10 दिन का सफर, IRCTC की नई ट्रेन यात्रा चर्चा में

IRCTC और भारतीय रेलवे ने पूर्वी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली एक खास रेलयात्रा शुरू की है. ‘दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा’ के नाम से शुरू किए गए इस 10 दिवसीय सर्किट में वाराणसी, गंगासागर, पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और बैद्यनाथ धाम जैसे बड़े तीर्थ शामिल हैं. 9 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं को एक ही पैकेज में यात्रा, ठहराव और दर्शन की सुविधा मिलेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है.

कोई टिप्पणी नहीं