राजस्थान का मौसम: फागुन में मानसून जैसा कहर! राजस्थान में बारिश, ओले और घना कोहरा, फिर लौटी कड़ाके की ठंड
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से फागुन में मानसून जैसी बारिश, ओलावृष्टि और घना कोहरा देखने को मिला. जयपुर, नागौर, सीकर समेत कई जिलों में भारी बारिश के बाद अचानक ठंड लौट आई. गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर के करीब रही. घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सुबह जनजीवन प्रभावित हुआ. करीब एक सप्ताह बाद फिर सर्दी का एहसास हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
कोई टिप्पणी नहीं