राजस्थान का मौसम: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जयपुर-बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना, 40 Kmph तेज हवाओं का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम बदलने वाला है. कोटा और शेखावाटी में सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में गर्मी का अनुभव हुआ. बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और पूर्वी राजस्थान में तापमान 30°C से ऊपर रहा. पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, सर्दी से राहत मिली. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8°C, न्यूनतम अलवर में 7.4°C रहा. आज और कल जयपुर, बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी में बादल, मेघगर्जन और हल्की/मध्यम बारिश की संभावना. तेज हवाओं का भी असर रह सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं