राजस्थान का मौसम: राजस्थान में सूर्य की तपिश बढ़ी, दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड, जानें अगले 2 हफ्तों का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों में तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान 1-4 डिग्री बढ़कर 32.6°C तक पहुंच गया. सुबह-शाम ठंड का असर बना रहा, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन भी इसी तरह का शुष्क और साफ मौसम रहेगा. बाड़मेर में सर्वाधिक और फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. आने वाले दो सप्ताह तक बारिश की संभावना कम है, सुबह-शाम ठंड और दिन में हल्की बढ़त बनी रहेगी.
कोई टिप्पणी नहीं