राजस्थान का मौसम: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का कहर, 11 जिलों में बारिश-ओले, फसल तबाही की आशंका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया. 11 से अधिक जिलों में तेज बारिश के साथ जयपुर, सीकर और नागौर सहित कई क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और किसानों की चिंता बढ़ गई. सरसों की तैयार फसल को सबसे अधिक नुकसान की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी से फिर बदलाव होगा और बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं