राजस्थान का मौसम: घने कोहरे से थमा राजस्थान, 10 मीटर से कम रही विजिबिलिटी, बारिश और ओले फिर बढ़ाएंगे टेंशन
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. सोमवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. बीकानेर में दृश्यता घटकर 10 मीटर तक पहुंच गई, जबकि कई इलाकों में हाईवे पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े. कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहा, लेकिन आगामी 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.
कोई टिप्पणी नहीं