राजस्थान का मौसम: राजस्थान में कोहरे का कहर जारी, विजिबिलिटी शून्य, IMD का इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे-58 पर कम विजिबिलिटी के कारण हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हुए. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते कई संभागों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं. इसका असर 2 फरवरी तक रहने की संभावना है.
कोई टिप्पणी नहीं