Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹20 हजार टूटी, सोना ₹2 हजार सस्ता, जानें ताजा रेट
Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹20,000 प्रति किलो सस्ती हुई, जबकि सोना ₹2,000 प्रति 10 ग्राम तक फिसला. गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों की सलाह है कि आम लोग भाव की रोजाना अपडेट लेते रहें और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें, ताकि उतार-चढ़ाव का नुकसान न उठाना पड़े.
कोई टिप्पणी नहीं