राजस्थान का मौसम: राजस्थान में मावठ के बाद ठंड का कहर, घने कोहरे से जनजीवन बेहाल, अब फिर बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मावठ के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर और नागौर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, कई इलाकों में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई. बीते एक सप्ताह में दूसरी बार बारिश-ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं