राजस्थान का मौसम: ठंड, कोहरा और फिर मावठ! सावधान रहें लोग, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ने वाले हैं हालात
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है. उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जयपुर सहित कई जिलों में सुबह गलन रही, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिली. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, ओलावृष्टि और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है. आज जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
कोई टिप्पणी नहीं