राजस्थान का मौसम: राजस्थान में सर्दी का कहर, 0.1 डिग्री तक लुढ़का पारा, 18 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में गलन बढ़ गई है. न्यूनतम तापमान ज्यादातर जिलों में 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. फतेहपुर सीकर में पारा 0.1 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से जयपुर सहित 18 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.
कोई टिप्पणी नहीं