कब शुरू होगा मरूधरा बायोलॉजिकल पार्क? जानें किस बात का हो रहा है इंतजार

Bikaner Ground Report: बीकानेर के बीछवाल में बन रहा मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क अब जल्द ही शुरू होने वाला है. 300 बीघा क्षेत्र में फैले इस पार्क का 60% से अधिक काम पूरा हो चुका है. 11.50 करोड़ रुपए की लागत से 8 पिंजरे, चारदीवारी, पानी की टंकी और स्टोर बन चुके हैं. यहां चिंकारा, काला हिरण, नीलगाय, पेंथर और टाइगर जैसे वन्यजीव रहेंगे. 17 साल बाद बीकानेर को नया जैविक उद्यान मिलने जा रहा है जो शहर के पर्यटन में नई पहचान जोड़ देगा.

कोई टिप्पणी नहीं