राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 26 से 28 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम फिर करवट लेने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर के अवदाब के असर से 26 से 28 अक्टूबर के बीच उदयपुर और कोटा संभाग में बेमौसम बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, शेखावाटी इलाके में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सर्द हवाओं का असर बढ़ रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं