इंदिरा रसोई: भरतपुर में बर्तन चाटते सूअरों का VIDEO वायरल, प्रशासन ने लिया यह एक्शन

यह तस्वीर भरतपुर के एमएसजे कॉलेज के सामने संचालित इंदिरा रसोई योजना की है, जिसको मदर टेरेसा नाम की संस्था चला रही थी. तस्वीर वायरल होने के बाद अब भरतपुर नगर निगम कमिश्नर अखिलेश पिप्पल ने संस्था के अनुबंध को निरस्त कर दिया है और उसको नोटिस जारी किया गया है. सरकार संचालन करने वाली संस्था को एक मुश्त 5 लाख रुपये और प्रति थाली 17 रुपये की सब्सिडी भी देती है. इसके लिये 100 करोड़ का बजट है. भरतपुर में 25 इंदिरा रसोई संचालित होती हैं.

कोई टिप्पणी नहीं