RLP विधायक नारायण बेनीवाल की गाड़ी लावारिस हालत में जोधपुर में मिली, जयपुर से चुराई गई थी

विधायक नारायण बेनीवाल की स्कोर्पियो जोधपुर में मिली: आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल (MLA Narayan Beniwal) की राजधानी जयपुर से एक दिन पहले चुराई गई स्कोर्पियो को चोर जोधपुर जिले के बोरुंदा इलाके में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया है. यह गाड़ी शनिवार रात को जयपुर (Jaipur) के श्याम नगर थाना इलाके से चुराई गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं