Rajasthan Weather Today: श्रीगंगानगर में टूटा 44 साल का रिकॉर्ड, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Mausam: राजस्थान (Rajasthan News) के कई जिलों में बारिश (Heavy rain alert) का दौर जारी है. इतना ही नहीं श्रीगंगानगर में बारिश ने 44 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिले में पिछले 24 घंटों में 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इधर, मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इतना ही नहीं उदयपुर और कोटा संभाग में भी बारिश हो सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं