Rajasthan Weather News: इन 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून लगातर मेहरबान बना हुआ है. बीते 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन गंगानगर, हरियाणा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक अपनी नॉर्मल पॉजिशन में हैं.

कोई टिप्पणी नहीं