दोस्तों के साथ अपने ही घर में घुसा शख्स, सोती हुई पत्नी को उठाकर ले गया और कर दी हत्या

सीकर जिले में 2 दिन पहले हुई महिला की हत्या का राज पुलिस ने सुलझा दिया है. महिला के पति ने ही अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. आरोपी पति काफी समय से पत्नी को मारना चाहता था. लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया. पति ने पुलिस को 2 दिनों तक गुमराह करने की कोशिश भी की. आरोपी पति मेरठ में रहकर ट्रेक्टर चलाता था. उसने पत्नी की हत्या का प्लान बनाया और गांव आकर घर नहीं गया. बाहर रहकर घर की रेकी करता रहा. जब आरोपी को मौका मिला तो वह अपने दोस्तों के साथ घर में घुसा और सोती पत्नी को उठा ले गया. इसके बाद उसकी हत्या कर फेंक दिया. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं