हेट स्पीच: गोहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ्तार, अजमेर लेकर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में होगी पेशी
Nupur Sharma Case: अजमेर दरगाह की सीढ़ियों से विवादित नारा देने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले के आरोपी गोहर चिश्ती और उसके दोस्त मुन्नवर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे कड़े सुरक्षा घेरे में अजमेर लाया गया. यहां दरगाह थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं