गुरु पूर्णिमा पर आसाराम को लेकर फिर उड़ी अफवाह, जोधपुर सेंट्रल जेल पर लगा समर्थकों का जमावड़ा

गुरु पूर्णिमा पर आसाराम समर्थक पहुंचे जोधपुर सेंट्रल जेल: गुरु पूर्णिमा (Guru purnima) पर हर बार की तरह इस बार भी आसाराम (Asaram) के समर्थक उसे देखने के लिये जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे. आसाराम अपने ही आश्रम की बालिका के शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में जिंदगी की आखिरी सांस तक के लिये सजा काट रहा है. बुधवार को भी पुलिस को आसाराम के समर्थकों को वहां से हटाने के लिये खासी मशक्कत करनी पड़ी.

कोई टिप्पणी नहीं